बच्चे ईश्वर का रूप हैं!

उन्होंने कहा;
बच्चे ईश्वर का रूप हैं।
सबने सुना!

लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि
केवल बड़े घरों के साफ सुथरे बच्चे
मंहगे खिलौने और कपड़े पहने बच्चे
ही ईश्वर हुए!

भीख मांगते, कूड़ा उठाते बच्चे
भूखे पेट हाथ पसारे बच्चे
हरामी और मादरचोद कहलाए।

© shivam chaubey

Comments